5 गेंदबाज, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से ज्यादा रन लुटाए

5 गेंदबाज, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से ज्यादा रन लुटाए
टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों का खेल है, जिसमें अक्सर गेंदबाजों की धुनाई देखी जाती है। आइए, ऐसे ही 5 बदनसीब गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से ज्यादा रन लुटा दिए।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों का खेल है, जिसमें अक्सर गेंदबाजों की धुनाई देखी जाती है। आइए, ऐसे ही 5 बदनसीब गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से ज्यादा रन लुटा दिए।

जोफ्रा आर्चर: राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जोफ्रा आर्चर ने 23 मार्च 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध महज 4 ओवरों में 76 रन लुटा दिए। इस दौरान तेज गेंदबाज को एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ। 286/6 का स्कोर बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 242/6 के स्कोर पर रोककर सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच 44 रन से अपने नाम किया था।

मोहम्मद शमी: इस तेज गेंदबाज ने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के विरुद्ध 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें बगैर कोई विकेट हासिल किए 75 रन लुटाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट शेष रहते 18.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

विल ओ'रूर्के: लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवरों में 74 रन लुटाए। हालांकि, इस दौरान 2 विकेट भी हासिल किए, लेकिन टीम ने मैच गंवा दिया। 27 मई 2025 को खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.4 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

मोहित शर्मा: 24 मई 2024 को गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 4 ओवरों में 73 रन लुटा दिए, उन्हें कोई विकेट भी हाथ नहीं लगा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस निर्धारित ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 220 रन ही बना सकी। कैपिटल्स ने 4 रन के करीबी अंतर से मैच जीता।

बेसिल थंपी: सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए थंपी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवरों में 70 रन लुटा दिए। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट हाथ नहीं लग सका। 17 मई 2018 को खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट खोकर 218 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 204 रन ही जुटा सकी। आरसीबी ने मुकाबला 14 रन से अपने नाम किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 7:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story