8,931 दिन पूरे होने पर भाजपा नेता बोले, देशहित को सर्वोपरि रखने वाले नेता हैं पीएम मोदी

8,931 दिन पूरे होने पर भाजपा नेता बोले, देशहित को सर्वोपरि रखने वाले नेता हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और इसके बाद प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के 8,931 दिन पूरे किए। इस ऐतिहासिक मौके पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और इसके बाद प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के 8,931 दिन पूरे किए। इस ऐतिहासिक मौके पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की।

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास ऐसे नेता हैं जिनके लिए देश हमेशा पहले आता है और जो कभी विपक्ष की तरह राजनीति नहीं करते।" उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। गोविल ने कहा, "अगर सब कुछ सिर्फ बयान देने से होता, तो बहुत कुछ हो सकता था। इसके बजाय हमें खुद को साबित करने की जरूरत है।"

सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "हमारा देश हमेशा उन पर गर्व करता है। वे हमारे अपने लोगों के लिए बहुत काम करते हैं। यही उनकी महानता है और हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जो करते हैं, वह विपक्ष को ठीक नहीं लगता, लेकिन हम और हमारे देश की जनता उनके साथ हैं।"

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री मोदी के सरल पृष्ठभूमि से राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जो चाय बेचने वाले परिवार से आया और वडनगर रेलवे स्टेशन पर अपने पिता की मदद करता था, वह आज देश को राष्ट्रीय दृष्टिकोण देने वाला नेता बन गया है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में =भारत और श्रीलंका के ऐतिहासिक समझौतों और तमिलनाडु की राजनीति का भी जिक्र किया।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने मोदी के वैश्विक नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल राष्ट्रनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि दुनिया में भी उनका मान सम्मान बढ़ा है। वैश्विक संकटों जैसे यूएस-इजरायल और ईरान संघर्ष के दौरान भारत ने दूरगामी नीति के साथ काम किया।"

भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी हमेशा हर मुद्दे पर गंभीर और केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हैं। वे देश के प्रति सक्रिय और ज़िम्मेदार हैं। कोई भी चुनौती सामने आए, प्रधानमंत्री गंभीरता से उसका समाधान करते हैं और हमारी पूरी सरकार उनके साथ काम करती है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 1:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story