आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं, उम्मीद है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाऊंगा अलेक्जेंडर ज्वेरेव

आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं, उम्मीद है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाऊंगा अलेक्जेंडर ज्वेरेव
विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इस साल की शुरुआत में फ्रेंच ओपन जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया था। अब वह उसी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए यूएस ओपन के खिताब को अपने नाम करना चाहते हैं।

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इस साल की शुरुआत में फ्रेंच ओपन जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया था। अब वह उसी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए यूएस ओपन के खिताब को अपने नाम करना चाहते हैं।

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 में जीत के साथ शुरुआत की। पहले दौर में उन्हें इटली के लोरेंजो सोनेगो से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन उन्होंने पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-7(7), 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की। ज्वेरेव ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए ज्वेरेव ने अपने पहले ग्रैंड स्लैम को जीतने, इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए की गई मेहनत और यूएस ओपन 2026 में भी वैसी ही सफलता दोहराने की अपनी इच्छा के बारे में बात की।

अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब को जीतने के बारे में बात करते हुए ज्वेरेव ने कहा, "मेरे कंधों पर निश्चित रूप से कुछ दबाव था, खासकर मेरी उम्र को देखते हुए। आपको कभी पता नहीं होता कि ऐसा कभी होगा या नहीं। इसी वजह से मैं आखिरकार अपनी पहली ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीतने पर बहुत खुश था, लेकिन एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो आप और अधिक चाहते हैं। आप आगे बढ़ते रहना चाहते हैं, अच्छा टेनिस खेलना जारी रखना चाहते हैं, और अगले खिताब के लिए भी दावेदार बनना चाहते हैं।"

इस बड़ी कामयाबी को हासिल करने में किस चीज ने मदद की, इसके साथ ही और अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की अपनी इच्छाओं पर बात करते हुए ज्वेरेव ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उन वर्षों की मेहनत का नतीजा था जो मैंने की है। कई बार मैं जीत के बहुत करीब आकर चूक गया। शायद इसी वजह से फ्लाविया के खिलाफ पांचवें सेट में अंतर पैदा हुआ। मैं जीतने के लिए पूरी तरह तैयार महसूस कर रहा था, जो दूसरे फाइनल की तुलना में एक अलग तरह का एहसास था। मैं खुश हूं कि ऐसा हुआ।"

"हम अब न्यूयॉर्क में हैं, और मैं इसे फिर से करने की कोशिश करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मैं अपनी लय में लौट रहा हूं। मेरे हिसाब से मुझे अपना गेम फिर से मिल रहा है, जो बहुत अच्छा एहसास है। मैं आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं और उम्मीद है कि मैं फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाऊंगा।"

दूसरे खिताब को जीतने की कोशिश में जुटे ज्वेरेव का अगला मुकाबला क्वेंटिन हैलिस से होगा। इस जर्मन खिलाड़ी ने यूएस ओपन के खास माहौल और न्यूयॉर्क में खेलने को क्या चीज खास बनाती है, इस बारे में भी बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि स्टेडियम और दर्शकों की ऊर्जा हमेशा बहुत अलग और बहुत अधिक होती है। लोग जोश से भरे होते हैं, यह कोई छिपी हुई बात नहीं है। न्यूयॉर्क के नाइट सेशन बहुत ही खास होते हैं, इसलिए मैं उनमें खेलने का भी बेसब्री से इंतजार करता हूं। हालांकि, हां, यह सबसे बड़े स्टेडियम वाला ग्रैंड स्लैम है। मुझे लगता है कि यह बात न्यूयॉर्क को बहुत अच्छे से बयां करती है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sept 2026 7:23 PM IST

Tags

Next Story