'आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं,' पीएम मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं को सराहा

आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में रविवार को पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को सराहा है। इसी के साथ पीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कमान की। भारत कुल 37 पदक (4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में फिलहाल 12वें पायदान पर है।

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में रविवार को पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को सराहा है। इसी के साथ पीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कमान की। भारत कुल 37 पदक (4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में फिलहाल 12वें पायदान पर है।

एशियन गेम्स 2026 में रविवार को मेंस सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह को मलेशिया के मौजूदा चैंपियन ईन यो एनजी के खिलाफ 9-11, 5-11, 5-11 से शिकस्त के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एशियन गेम्स में पुरुषों के सिंगल्स स्क्वॉश में सिल्वर मेडल जीतने पर अभय सिंह को बधाई। उनके कौशल और दृढ़ संकल्प ने भारत का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि बरसों की उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाती है। उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।"

18 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने रविवार को विमेंस सिंगल्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने कहा, "अनाहत सिंह को शानदार सिल्वर मेडल। एशियन गेम्स में विमेंस सिंगल्स स्क्वॉश में उनका प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहा है। उन्होंने बेहतरीन कौशल दिखाया है, खासकर तब जब वे कुछ सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रही थीं। वे नई ऊंचाइयां हासिल करती रहें और भारत के लिए और भी कई सम्मान लाएं।"

महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में हरिता भद्रा ने कड़े मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पीएम मोदी ने उनकी सराहना करते हुए कहा, "एशियन गेम्स में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में हरिता भद्रा ने शानदार ब्रॉन्ज मेडल जीता। एशियन गेम्स में अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ लगाई और पोडियम पर अपनी जगह सुनिश्चित की। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। भारत को उन पर गर्व है।"

वहीं, भारत की एंसी सोजन ने महिलाओं की लॉन्ग जंप में देश को सिल्वर मेडल जिताया। उनकी तारीफ में पीएम मोदी ने कहा, "एशियन गेम्स में महिलाओं की लॉन्ग जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर एंसी सोजन को बधाई। उनका प्रदर्शन शानदार और जोश से भरा रहा, जिससे देश को बहुत खुशी मिली है। आने वाले समय में उन्हें और भी सफलता मिले।"

सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता। उनकी सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "एशियन गेम्स में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में सर्वेश कुशारे ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता है। शानदार प्रदर्शन के साथ, उन्होंने इस स्पर्धा में मेडल के लिए भारत के पांच दशक लंबे इंतजार को खत्म किया। यह वाकई दृढ़ता और संकल्प से हासिल की गई एक यादगार उपलब्धि है।"

महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी ने 9:08.67 का समय लेकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। वह इस इवेंट में 9:10 के निशान से नीचे समय लेने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

पीएम मोदी ने कहा, "एशियन गेम्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पारुल चौधरी का शानदार प्रदर्शन। पोडियम तक पहुंचने के दौरान अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज करके उन्होंने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया है। उनके समर्पण और दृढ़ता ने भारत का मान बढ़ाया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 9:35 PM IST

Tags

Next Story