आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'उत्तर प्रदेश चुनाव- 2027' से पहले जेएनयू प्रोफेसर विवाद, नोटबंदी और ओवैसी-चंद्रशेखर की पार्टियों के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

बेगूसराय, 12 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'उत्तर प्रदेश चुनाव- 2027' से पहले जेएनयू प्रोफेसर विवाद, नोटबंदी और ओवैसी-चंद्रशेखर की पार्टियों के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "इनको जेएनयू के प्रोफेसर का उत्पीड़न नहीं दिखाई दे रहा है। शायद राहुल गांधी का चश्मा खराब हो गया है। अब तो यही कहा जाएगा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐसे ही लोगों की जमात कांग्रेस को बना दिया गया है। कांग्रेस की सरकार में देश की आर्थिक स्थिति क्या थी? जब 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी आए तो उस समय देश की आर्थिक स्थिति क्या थी? आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है।"

गिरिराज सिंह ने कहा, "वर्ल्ड बैंक से लेकर आईएमएफ तक देख रहे हैं कि पूरी दुनिया में पेट्रोल की कीमत कितनी बढ़ी और भारत में क्या हुआ? पूरी दुनिया देख रही है कि चिप से लेकर शिप तक भारत बना रहा है। डिफेंस में एक्सपोर्ट कर रहा है। अगर ये गिरती हुई अर्थव्यवस्था है तो मुझे यह स्वीकार है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मेरा मानना है कि मुगलों ने हिंदू सनातनियों को जातियों में बांटा था। जवाहर लाल नेहरू ने आकर हिंदुओं को जातियों में खड़ा किया। आज ये स्थिति हो गई है कि हर जाति का राजनीतिकरण केवल सनातन में हो रहा है। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय में कट्टरवादियों का एकीकरण हो रहा है। तीसरी ओर ईसाइयों का विस्तार हो रहा है। एक ओर कोशिश की जा रही है कि हिंदुओं को जातियों में बांटो, हर जाति का राजनीतिकरण करो और मुसलमानों का वोट भारत के राष्ट्रवाद के खिलाफ हो।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story