'आपके नेतृत्व में दस साल शानदार रहे', हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर बोलीं मंधाना और जेमिमा

आपके नेतृत्व में दस साल शानदार रहे, हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर बोलीं मंधाना और जेमिमा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना और मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना और मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को शुभकामनाएं दी हैं।

स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "इतने सालों तक आपके साथ खेलना बहुत अच्छा रहा। आपके नेतृत्व में दस साल शानदार रहे हैं। हम साथ मिलकर अपने देश के लिए और भी कई सम्मान लाने की कोशिश करेंगे।"

जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए बधाई। इतने वर्षों का नेतृत्व और टीम के लिए आपने जो कुछ भी किया, उसके लिए धन्यवाद।"

हरमनप्रीत कौर ने गुवाहाटी में बीसीसीआई की समीक्षा मीटिंग के बाद मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी।

हरमनप्रीत कौर का भारतीय कप्तान के रूप में शानदार कार्यकाल रहा है। 37 साल की हरमनप्रीत 2016 में पूर्णकालिक कप्तान बनीं। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने अपना पहला आईसीसी इवेंट (वनडे विश्व कप 2025) जीता था। फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने 4 बार एशिया कप (2012, 2016, 2022 और 2026) जीता। 2012 में वह अस्थायी कप्तान थीं। हरमन की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 और आइची-नागोया एशियन गेम्स में लगातार 2 बार गोल्ड मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय टीम ने हरमन की कप्तानी में ही सिल्वर मेडल जीता था। हाल ही में लॉर्ड्स में महिलाओं का पहला टेस्ट खेला गया था। हरमन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने घरेलू टीम इंग्लैंड को हराकर इतिहास रचा था। पिछले 10 वर्षों की अवधि में हरमनप्रीत कौर ने भारतीय टीम का पांच टेस्ट, 51 वनडे और 155 टी20 में नेतृत्व किया।

हरमनप्रीत कौर के बाद बाएं हाथ की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट की कप्तान बना दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2026 7:36 PM IST

Tags

Next Story