पंजाब की भगवंत मान सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंचा कांग्रेस नेता

पंजाब की भगवंत मान सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंचा  कांग्रेस नेता
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को जनता ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए चुना था, उसी सरकार में पैसे लिए बगैर कोई काम नहीं होता है।

अमृतसर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को जनता ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए चुना था, उसी सरकार में पैसे लिए बगैर कोई काम नहीं होता है।

अमृतसर में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता ने ईडी-सीबीआई की रेड पर कहा कि पंजाब में पहली बार सीबीआई और ईडी की रेड नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से केंद्रीय एजेंसियों की गतिविधियां बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के कुछ फैसले सामने आ रहे हैं, जो सवाल खड़े कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज पंजाब भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। चारों तरफ से भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनाई दे रही हैं। आम जनता भी यह बात कह रही है कि सरकारी दफ्तरों में काम कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

उन्होंने अपने क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि बाहर निकलने पर लोगों से बातचीत होती है तो वे भी भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत करते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के कई वादे और दावे खोखले साबित हुए हैं। उसे पूरा नहीं किया गया है।

पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और सरकार को इस पर गंभीरता से चिंता करनी चाहिए। आम जनता सुरक्षित नहीं है। सरकार की प्राथमिकता जनता को सुरक्षा देना होती है, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को भी निशाना बनाया जा रहा है। बॉर्डर स्टेट होने के कारण पंजाब के लिए हालात और भी गंभीर हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों में परिवार के साथ सुरक्षित रहें। शाम ढलते ही घरों में रहें और बाहर जाने की जरूरत न हो तो बाहर न निकलें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2026 7:56 PM IST

Tags

Next Story