- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- गिरडा मोड़ पर बाइक दुर्घटना में...
दर्दनाक: गिरडा मोड़ पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, बुलढाणा आते समय हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। शहर की ओर आते समय गिरडा मोड़ के पास मंगलवार रात बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान क्रांति नगर निवासी निखिल सुर्वे के रूप में हुई है। हादसा 6 अक्टूबर की रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच हुआ।
जानकारी के अनुसार, निखिल सुर्वे दोपहिया वाहन से बुलढाणा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गिरडा मोड़ के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, निखिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
सूचना मिलने पर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। पुलिस हादसे के असल कारणों की जांच कर रही है।
Created On :   7 Oct 2026 8:51 PM IST
Next Story












