- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- आतंक मचा रखे तेंदुआ पकड़ाया, गिर्डा...
Buldhana News: आतंक मचा रखे तेंदुआ पकड़ाया, गिर्डा के किसानों ने ली राहत की सांस

Buldhana News गिर्डा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से किसानों और मवेशियों पर हमला कर दहशत फैला रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, गिर्डा निवासी किसान रमेश बनवार के खेत में 9 जुलाई को तेंदुआ घुस गया था और एक बछड़े तथा कई बकरियों का शिकार कर लिया था। इसके बाद 14 जुलाई को उसने फिर हमला करते हुए एक अन्य बछड़े को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। किसान अपने खेतों में जाने से भी डरने लगे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उपवन संरक्षक जमीर शेख ने स्वयं गिर्डा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। उनके निर्देश पर वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया। कुछ ही समय बाद तेंदुए को उसी पिंजरे में कैद हो गया, जिससे क्षेत्रवासियों के सिर पर मंडरा रहा बड़ा खतरा टल गया। इस अभियान में उपवन संरक्षक जमीर शेख, आरएफओ वाकोडे, वनपाल वानखेडे, नरसख राऊत, हिवाले सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
Created On :   23 July 2026 2:59 PM IST












