समाधि के दर्शन: सरसंघचालक मोहन भागवत ने किए श्री गजानन महाराज के दर्शन, मंदिर प्रशासन ने किया सत्कार

सरसंघचालक मोहन भागवत ने किए श्री गजानन महाराज के दर्शन, मंदिर प्रशासन ने किया सत्कार
  • सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार से शेगांव और खामगांव के दो दिवसीय दौरे पर हैं
  • शेगांव स्थित श्री संत गजानन महाराज मंदिर पहुंचे
  • समाधि के दर्शन कर उनके चरणों में नमन किया

Shegaon News. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार से शेगांव और खामगांव के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत में वे शेगांव स्थित श्री संत गजानन महाराज मंदिर पहुंचे और समाधि के दर्शन कर उनके चरणों में नमन किया।

शुक्रवार सुबह 6 बजे सरसंघचालक हावड़ा एक्सप्रेस से संत नगरी शेगांव पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर स्वयंसेवकों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। सरसंघचालक के दौरे के मद्देनजर शेगांव और आसपास के परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद कार्यकर्ता के घर जलपान करने के पश्चात वे सीधे श्री संत गजानन महाराज मंदिर पहुंचे और समाधि के दर्शन किए। मंदिर में प्रवेश करते ही वारकरियों ने टाल-मृदंग की ध्वनि और हरिनाम के जाप से सरसंघचालक का स्वागत किया। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका विशेष सत्कार किया गया।

दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन से संस्थान के सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों की जानकारी ली। मोहन भागवत शुक्रवार और शनिवार को बुलढाणा जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनकी महत्वपूर्ण यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Created On :   7 Aug 2026 8:29 PM IST

Tags

Next Story