'आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,' गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत, गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर 'एशियन गेम्स 2026' का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा है।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर 'एशियन गेम्स 2026' का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों के चैंपियन बनने से यह जीत और भी खास हो गई है। आपकी शानदार उपलब्धि ने हर भारतीय का दिल खुशी और गर्व से भर दिया है। आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत है।"

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने शनिवार को निशिन के कारोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष टी20 क्रिकेट टीम को सराहा।

शाह ने इस इवेंट को आयोजित करने के लिए ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया, इसमें हिस्सा लेने वाले क्रिकेट देशों और जापान क्रिकेट की भी तारीफ की। शाह ने एक्स पर लिखा, "नागोया और जापान ने क्रिकेट के इतिहास में गर्व का एक नया अध्याय लिखा है। इस यादगार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई, और हर उस देश, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और आयोजकों का दिल से शुक्रिया जिनकी सोच ने हमें यहां तक पहुंचाया, साथ ही उन हजारों फैंस का भी शुक्रिया जिनकी मौजूदगी ने हमें याद दिलाया कि दुनिया में कहीं भी क्रिकेट इतना खास क्यों है।"

जब तीनों टीमों को मेडल दिए जा रहे थे, तब शाह सेरेमनी में मौजूद थे। भारत ने गोल्ड जीता, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर और श्रीलंका को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 5:07 PM IST

Tags

Next Story