रीवा न्यूज: ओबीसी जाति कॉलम एवं ड्रॉप डाउन लिस्ट की मांग को लेकर जनगणना फॉर्मेट का पुतला दहन

ओबीसी जाति कॉलम एवं ड्रॉप डाउन लिस्ट की मांग को लेकर जनगणना फॉर्मेट का पुतला दहन
ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जाति आधारित जनगणना में ओबीसी का अलग से कॉलम शामिल किए बिना ओबीसी की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकती।

डिजिटल डेस्क रीवा।

ओबीसी महासभा रीवा द्वारा राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी का अलग से जाति कॉलम जोड़ने एवं ओबीसी की ड्रॉप डाउन लिस्ट तैयार करवाने की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट के सामने जिला अध्यक्ष छोटेलाल रजक के नेतृत्व में जनगणना फॉर्मेट का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जाति आधारित जनगणना में ओबीसी का अलग से कॉलम शामिल किए बिना ओबीसी की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकती। इसलिए राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी का अलग जाति कॉलम जोड़ा जाए तथा जातियों की सही गणना के लिए ड्रॉप डाउन लिस्ट तैयार की जाए।

ओबीसी महासभा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आगामी जनगणना में ओबीसी की जातिगत गणना को स्पष्ट एवं पारदर्शी तरीके से शामिल किया जाए, ताकि प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पिछड़े वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य अरुण सिंह मुन्ना, डॉ. पुष्पराज सिंह, संभागीय अध्यक्ष जेपी कुशवाहा, प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष जानकी सेन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ‘बबलू’, प्रदेश सचिव राकेश यादव, एड. केपी कुशवाहा, अखिलेश पटेल, राजीव विश्वकर्मा, रमेश पटेल, सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Created On :   3 Oct 2026 4:53 PM IST

Tags

Next Story