Rewa news: आजीवन कारावास की सजा प्राप्त 7 बंदियों की केंद्रीय जेल रीवा से रिहाई

आजीवन कारावास की सजा प्राप्त 7  बंदियों की केंद्रीय जेल रीवा से रिहाई
जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद बंदियों को सजा में छूट प्रदान की गई

डिजिटल न्यूज़ रीवा

केंद्रीय जेल रीवा से 7 आजीवन कारावास की सजा प्राप्त बंदियों को विशेष सजा छूट का लाभ देते हुए रिहा किया गया। जेल में अच्छे आचरण, अनुशासन एवं संतोषजनक व्यवहार के आधार पर जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद इन बंदियों को सजा में छूट प्रदान की गई।

जेल प्रशासन के अनुसार, गांधी जयंती के अवसर पर रिहा किए गए सभी सातों बंदी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें केंद्रीय जेल रीवा से रिहा किया गया। जेल अधीक्षक एस.के. उपाध्याय ने बताया कि रिहाई की प्रक्रिया के संबंध में सभी बंदियों के परिजनों को समय पर सूचना दे दी गई थी। रिहाई के बाद बंदी अपने परिजनों से मिले।जेल प्रशासन के अनुसार, गांधी जयंती के अवसर पर रिहा किए गए सभी सातों बंदी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें केंद्रीय जेल रीवा से रिहा किया गया।

Created On :   3 Oct 2026 2:53 PM IST

Tags

Next Story