- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- प्रशिक्षु नवआरक्षकों को दी गई...
रीवा न्यूज: प्रशिक्षु नवआरक्षकों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

डिजिटल डेस्क रीवा।पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य के मार्गदर्शन में यातायात पखवाड़ा के अंतर्गत आज सत्य प्रकाश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रीवा द्वारा प्रशिक्षु नवआरक्षकों को यातायात नियमों, यातायात संकेतों एवं मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि नवआरक्षकों के लिए यातायात कानूनों की जानकारी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पुलिस सेवा में उन्हें यातायात व्यवस्था बनाए रखने, नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में प्रभावी एवं कानूनसम्मत कार्रवाई करने में इसकी आवश्यकता होती है। साथ ही प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करते हुए आमजन को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करे।
कार्यक्रम में पीटीएस रीवा के उप पुलिस अधीक्षक अरुण पांडे एवं, निरीक्षक ट्रेनिंगअंजू कुर्मी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Created On :   2 Oct 2026 4:59 PM IST












