रीवा न्यूज: कानपुर में मिली बालिका .परिजनो को सुपुर्द

कानपुर में मिली बालिका .परिजनो को सुपुर्द
बालिका को कानपुर से सकुशल बरामद कर लाया गया। जिसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क रीवा।अमहिया पुलिस ने शहर से लापता बालिका को कानपुर से दस्तयाब किया है। पुलिस ने बताया कि लडक़ी के बिना बताए घर से चले जाने संबंधी सूचना थाने में दी गई थी। इस पर बीएनएस की धारा 137(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। साइबर सेल की मदद से बालिका को कानपुर से सकुशल बरामद कर लाया गया। जिसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।


Created On :   2 Oct 2026 3:47 PM IST

Tags

Next Story