रीवा न्यूज: पूर्व मंत्री ने उठाई उमरिया तक इलेक्ट्रिक बस संचालन की मांग

पूर्व मंत्री ने उठाई उमरिया तक इलेक्ट्रिक बस संचालन की मांग
उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है कि रीवा से बांधवगढ़-उमरिया तक बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना-जाना होता है

डिजिटल डेस्क रीवा।मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू किए जाने पर पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।साथ ही साथ ही उन्होंने भोपाल में मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री के आभार व्यक्त किया है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से रीवा से उमरिया तक इलेक्ट्रिक बस चलाए जाने की मांग रखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है कि रीवा से बांधवगढ़-उमरिया तक बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना-जाना होता है, जिससे सरकार को बड़ा लाभ हो सकता है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क पर्यटकों का एक बड़ा केंद्र है, जहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। यदि रीवा से बांधवगढ़ होते हुए उमरिया तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाती है, तो निश्चित ही सरकार को बड़ा लाभ होगा। आशा है मेरी मांग पर जल्द ही विचार किया जाएगा।


Created On :   1 Oct 2026 6:11 PM IST

Tags

Next Story