Rewa news: आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

डिजिटल न्यूज़ रीवा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत ग्राम सरदमन, पिपराही एवं नकवार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने सहभागिता कर बच्चों एवं माताओं से संवाद किया तथा आंगनवाड़ी परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रदीप पटेल ने बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए उनकी गतिविधियों एवं पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मिठाई एवं लड्डू वितरित किए तथा आंगनवाड़ी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों और माताओं के साथ आयोजित गतिविधियों में पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शंखधर त्रिपाठी, विकासखंड समन्वयक सर्वेश सिंह गहरवार, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ, आशा एवं एएनएम, ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस तथा स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Created On :   30 Sept 2026 3:07 PM IST

Next Story