- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- पूर्वा जलप्रपात परिसर एवं उसके...
Rewa News: पूर्वा जलप्रपात परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में चलाई गई स्वच्छता गतिविधियां

डिजिटल डेस्क,रीवा। राष्ट्रीय सांख्यिकी उप-क्षेत्रीय कार्यालय रीवा द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत मेगा क्लीनलिनेस ड्राइव का आयोजन पूर्वा जलप्रपात में सहायक निदेशक निखिल सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पूर्वा एवं वन विभाग के सहयोग एवं समन्वय से किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करना तथा स्वच्छता को जन-भागीदारी के माध्यम से एक सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में प्रोत्साहित करना रहा।
मेगा क्लीनलिनेस ड्राइव के दौरान पूर्वा जलप्रपात परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए परिसर से कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया गया। प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए यह संदेश दिया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी, सामुदायिक सहयोग एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में उप-क्षेत्रीय कार्यालय, रीवा के वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सायंतन दत्ता, महेश चंद्र मौर्य, अजय कुमार, अरुण कुमार, अखिलेश कुमार वर्मा, ज्ञानोद कुमार एवं सभी कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत पूर्वा के सरपंच वन विभाग के राम सागर शुक्ला एवं कमलेंद्र सिंह तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Created On :   29 Sept 2026 6:08 PM IST












