- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- कुलगुरु ने विभाग के छात्रों को...
रीवा न्यूज: कुलगुरु ने विभाग के छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत रहने की दी सलाह

डिजिटल डेस्क रीवा.अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के स्ववितीय पाठ्यक्रम बायोकेमेस्ट्री विभाग में नवप्रवेशित छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजेंद्र कुमार कुड़रिया , विभाग के प्रभारी आचार्य डॉ. कमलेश मिश्रा, शिक्षक गण डॉ. नीति मिश्रा, डॉ. राजेश पांडे, डॉ. शिखा तिवारी, अजय मिश्रा, प्रिया मिश्रा समेत समस्त छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । अपने उद्बोधन में कुलगुरु ने विभाग के छात्रों को निरंतर मेहनत करने, अपने ध्येय के प्रति सजग रहने तथा हर परिस्थिति में मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह दी । प्रभारी आचार्य डॉ. कमलेश मिश्रा ने बायोकेमेस्ट्री के विभिन्न आयामो एवं विषय के नवीन अवसरों को बताते हुए छात्रों को शैक्षणिक व रिसर्च कार्य बढ़ाने को कहा । मंच संचालन डॉ. शिखा तिवारी ने किया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी डॉ. राजेश पांडे व अजय मिश्रा की रही । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षिका डॉ नीति मिश्रा द्वारा किया गया ।
Created On :   28 Sept 2026 6:09 PM IST












