Rewa news: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम, मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम, मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी

डिजिटल न्यूज़ रीवा

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों और आईसीयू का निरीक्षण करते हुए मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके बाद अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक, जांच उपकरणों की सुचारू व्यवस्था और अस्पताल में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज, दवाओं और स्वच्छता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पूरे विंध्य के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है और यहां नई सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा आधुनिक तकनीकों का विस्तार किया जा रहा है इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।

Created On :   27 Sept 2026 2:14 PM IST

Tags

Next Story