- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- 685 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन...
Rewa news: 685 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा का शुभारंभ

डिजिटल न्यूज़ रीवा
महिला एवं बाल विकास विभाग रीवा द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2.0 के अंतर्गत 26 सितम्बर से आगामी 5 अक्टूबर तक जिले के समस्त 2400 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया जा रहा है। अभियान की थीम सेवा, पोषण और सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है। अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों को सेवा, पोषण, सीखने, सहभागिता एवं सम्मान के उत्सव के रूप में सक्रिय करना तथा स्थानीय सेवाओं को विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।अभियान के प्रथम चरण में शनिवार को 685 चयनित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम प्रारंभ किए गए। प्रथम दिवस को बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमयी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत मुनगा/सुरजना पौधों के रोपण एवं स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद 3 से 6 वर्ष के बच्चों की आनंदमयी गतिविधियां, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पत्रों का वाचन, माताओं से संवाद, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पौष्टिक भोजन वितरण किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। रायपुर कर्चुलियान-2 के गुढ़ में विधायक नागेन्द्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया सिंह उपस्थित रहीं। गुढ़ में विधायक नागेन्द्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना सिंह एवं कलेक्टर, रीवा द्वारा 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को श्रीफल एवं शाल से सम्मानित किया गया। गंगेव-2 में मनगवां विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति तथा रीवा शहर के आंगनवाड़ी कार्यक्रम में भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल शामिल हुए। जिले के अन्य केन्द्रों पर भी पंच, सरपंच, पार्षद एवं नगर परिषद अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
Created On :   26 Sept 2026 5:08 PM IST











