- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- नृत्य राघव शरण मंदिर में 186वीं...
रीवा न्यूज: नृत्य राघव शरण मंदिर में 186वीं रामलीला हेतु किया गया मुकुट पूजन

डिजिटल डेस्क रीवा । शहर के नृत्य राघव शरण मंदिर में आयोजित हो रही 186वीं रामलीला को लेकर शुक्रवार को मुकुट पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुकुट पूजन का कार्यक्रम वैदिक रूप से मंदिर के पुजारी शीतला शरण महाराज द्वारा कराया गया. मुकुट पूजन के इस कार्यक्रम के दौरान नृत्य राघव शरण मंदिर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष बाबू पांडे. संरक्षक राजभान पटेल,शिव शंकर प्रसाद दीक्षित प्रचार सचिव , पीयूषेन्द्र त्रिवेदी. पीयूष,अवध राज सिंह, विश्वेश्वर पाठक, रामलीला मंडली के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, चंद्रमणि प्रसाद द्विवेदी, मंदिर भंडारी उमाशंकर दुबे एवं अन्य भक्तगण उपस्थित रहे l बताया गया है कि रामलीला का शुभारंभ 5 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक निरंतर चलेगा. नवरात्रि में कथा का समय 3 से 6 तक शाम को होगा. रामलीला का कार्यक्रम 7 से 11 बजे रात तक नित्य प्रति चलेगा। उल्लेखनीय है कि शहर के मध्य नित्य राघव शरण मंदिर में विगत 168 वर्ष से लगातार रामलीला का मंचन किया जाता है. यह परंपरा राजवंश के जमाने से लगातार चली जा रही है।
Created On :   25 Sept 2026 7:13 PM IST










