- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रिश्ते के भाई पर अपहरण और लूट का...
Rewa news: रिश्ते के भाई पर अपहरण और लूट का लगाया आरोप

डिजिटल न्यूज़ रीवा
करीब 17 साल के एक किशोर ने रिश्ते के भाई पर साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण करने और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात उसे वाहन खराब हो जाने की जानकारी देते हुए मदद के नाम पर सांई मंदिर के पास बुलाया गया। वहां पहुंचने पर बुआ का बेटा अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे मैदानी गांव की ओर ले गया, जहां खेत में उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट करते हुए उसकी सोने की अंगूठी और 5 हजार रुपए भी छीन लिए। इसके साथ ही यह धमकी दी गई कि घर पर किसी को बताओगे तो जान से मार दूंगा। पीड़ित के मुताबिक इस घटना के बाद उसने अपने मामा को फोन कर बुलाया, जो उसे वहां से अस्पताल ले गए और इलाज कराया। किशोर का आरोप है कि उसके साथ यह घटना नशे का इंतजाम करने के लिए की गई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Created On :   24 Sept 2026 5:25 PM IST










