- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों...
रीवा न्यूज: दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत

डिजिटल डेस्क रीवा।राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में बीती रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों चालकों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, चोरगड़ी के समीप हुए सड़क हादसे में घायल ट्रक चालकों को इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेजा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। बताया गया है कि इस हादसे में रविंदर पाल पिता ननकू 35 वर्ष निवासी सोनभद्र यूपी और इंद्रजीत सिंह पिता राजेंद्र 32 वर्ष निवासी मैहर की मौत हुई है, जिनके पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
Created On :   26 Sept 2026 5:40 PM IST
Next Story











