- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम को...
Rewa news: मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

डिजिटल न्यूज़ रीवा
सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम 28 सितंबर को कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा जिसमें जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता शासकीय एवं अशासकीय स्कूल के छात्र छात्रों की प्रतियोगिता आयोजित होगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तंड क्र-1 के सभागार मे जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रेमलाल के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडीपीसी रमसा डॉ. प्रवीण शुक्ल ने की। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रीवा आर. एल दीपंकर, मार्तंड क्रमांक 1 के प्राचार्य आर,के जैन, मार्तंड क्रमांक 2 के प्राचार्य सुदामा लाल गुप्ता कार्यक्रम हेतु गठित के नोडल अधिकारी, सदस्य एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे। बैठक में एडीपीसी रामसा ने सभी मॉडल अधिकारी एवं समिति के सदस्यों के अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बताया कि उक्त कार्यक्रम के लिए 15 समितियां का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति के लिए एक नोडल अधिकारी की व्यवस्था की गई है जिनके निर्देशन में समिति के सभी सदस्य दायित्वों का निर्माण करेंगे। बैठक में श्री शुक्ला ने सभी नोडल अधिकारियों को कल दोपहर 2 बजे कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।
Created On :   26 Sept 2026 4:59 PM IST











