- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- शैक्षणिक संस्थाओं के बीच से निकली...
Rewa news: शैक्षणिक संस्थाओं के बीच से निकली बिजली की केबल से बढ़ रहा खतरा

डिजिटल न्यूज़ रीवा
शहर के मध्य घोघर स्थित करीब आधा दर्जन शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य मार्ग में बिजली का झुका हुआ विद्युत केवल लोगों के आने-जाने के लिए खतरा बना हुआ है किसी भी समय कोई आकस्मिक घटना घट सकती है। इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वेंकट तिराहा के आगे से घोघर स्कूल के लिए रास्ता गया हुआ है। इसके अगल-बगल कई शैक्षणिक संस्थान है। बीच सड़क के ऊपर से विद्युत केबल आगे के लिए निकाल गई है। यह केवल जमीन से करीब 4 फीट की ऊंचाई पर है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति या स्कूली छात्र केवल में लापरवाही करते हुए झूल गए तो करंट लगने का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं यह मार्ग आगे चलकर पुराना पोस्ट ऑफिस के पास तिराहे में मिलता है। इस मार्ग से अक्सर दो पहिया वाहन भी निकालते हैं। बताया गया है कि जब भी तेज आंधी चलती है तो यह केवल और भी नीचे झुक जाता है ऐसे में वाहन चालकों के लिए भी करंट का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस स्थिति से जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन किसी की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विद्युत पोल की जरूरत
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विद्युत सप्लाई के लिए जिस तरह से केवल का उपयोग किया गया है उसके लिए विद्युत पोल की जरूरत है। स्कूल प्रांगण के आसपास कहीं भी विद्युत पोल लगाकर केवल को उसके सहारे फिट किया जा सकता है। इससे केवल की ऊंचाई बढ़ जाएगी और कोई खतरा भी नहीं रहेगा। लेकिन इस खतरे के प्रति विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
यहां संचालित हो रही शैक्षणिक संस्थाएं
बताया गया है कि यहां पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक घोघर रीवा. कन्या छात्रावास. पुराना शिक्षा कार्यालय. बीआरसी कार्यालय. तथा आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं. यहां के अधिकारियों कर्मचारियों का पैदल तथा अपने वाहन से प्रतिदिन आना जाना बना रहता है। साथ ही स्कूल व छात्रावास के बच्चों का आवागमन भी होता है।यहीं पर बच्चे खेलते भी हैं। इन सबके लिए झूलता हुआ बिजली का तार किसी भी समय दुर्घटना को अंजाम दे सकता है।
Created On :   26 Sept 2026 3:29 PM IST











