- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- पुलिया से नदी में गिरी कार, तैर कर...
रीवा न्यूज: पुलिया से नदी में गिरी कार, तैर कर बाहर निकले सवार

डिजिटल डेस्क रीवा।
जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नदी में गिर गई। कार में 4 लोग सवार थे, जो तैर कर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। इस तरह यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टला है।
पुलिस के मुताबिक, कार में सवार लोग रगनियां स्थित पुलिया से जब निकले रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। कार के नदी में गिरने के बाद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। वास्तव में कार सवार लोग कौन हैं, और कहां जा रहे थे, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। नदी से निकलने के बाद चारों लोग फिलहाल यहां से चले गए हैं। उधर, सूत्रों के मुताबिक कार सवार बैकिंग सेवाओं से जुड़े हैं, और लोन रिकवरी के लिए जा रहे थे। ऐसा भी बताया गया है कि ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी।
Created On :   26 Sept 2026 5:56 PM IST
Next Story











