रीवा न्यूज: देवी मंदिर से माता की सोने की आंख चोरी,

देवी मंदिर से माता की सोने की आंख चोरी,
वारदात से व्यापारियों में हड़कंप

डिजिटल डेस्क रीवा.शहर के फोर्ट रोड स्थित सर्राफा मार्केट के दुर्गा मंदिर में शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा की सोने की आंख निकालकर फरार हो गए। बताया गया है कि मंदिर में चोरी की जानकारी मिलते ही सर्राफा मार्केट के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर एकत्रित हुए और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों का सुराग मिलने की उम्मीद है।


Created On :   27 Sept 2026 5:52 PM IST

Tags

Next Story