रीवा न्यूज,: कबड्डी प्रतियोगिता में रीवा जिला कबड्डी संघ विजेता

कबड्डी प्रतियोगिता में रीवा जिला कबड्डी संघ विजेता
खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में प्रदर्शन किया

डिजिटल डेस्क रीवा।

सेवा संकल्प कार्यक्रम एवं फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रीवा में तृतीय चरण की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में रीवा जिला कबड्डी संघ प्रथम .बालिका वर्ग के मुकाबलों में रीवा जिला कबड्डी संघ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।


Created On :   27 Sept 2026 4:49 PM IST

Tags

Next Story