रीवा न्यूज: अग्रसेन जयंती को लेकर आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं

अग्रसेन जयंती को लेकर आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी व महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर व पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ

डिजिटल डेस्क रीवा।महाराजाधिराज श्री श्री 1008 अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य मे अग्रवाल समाज भवन में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी व महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर व पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ मे बच्चों के जलेबी दौड़ ,चम्मच दौड,ब्लाइंड फोल्ड गेम,थ्री लेग रेश,रंग भरो प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर एवं सीनियर बच्चे शामिल हुए बाद में इन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज रीवा के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंत्री नूतन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन अग्रवाल, जवाहरलाल अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, उदित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, मयंक चमाडिया, विशाल अग्रवाल, सहित समाज की महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।


Created On :   27 Sept 2026 4:43 PM IST

Tags

Next Story