रीवा न्यूज: फुटबॉल मुकाबलों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की शानदार जीत

फुटबॉल मुकाबलों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की शानदार जीत
दो रोमांचक मुकाबले खेले गए

डिजिटल डेस्क रीवा।स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को फुटबॉल के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एमके धौलपुरी की मौजूदगी रही। पहला मुकाबला अंडर-19 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और महाराजा पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।

वहीं दूसरा मुकाबला अंडर-14 वर्ग में एलिट क्लब और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत हासिल की।

दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करने पर फुटबॉल कोच प्रशांत सिंह ने शानदार प्रदर्शन की सराहना की।


Created On :   27 Sept 2026 5:42 PM IST

Tags

Next Story