- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कतई स्वीकार...
रीवा न्यूज: फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कतई स्वीकार नहीं..पी. कृष्णप्रसाद

डिजिटल डेस्क रीवा।अखिल भारतीय किसान सभा से संबंधित मध्यप्रदेश किसान सभा का विशेष प्रादेशिक सम्मेलन अतरैला में शुरू हुआ । हाल ही में स्मृतिशेष हुए वरिष्ठ किसान नेता रामनाथ यादव की स्मृति को समर्पित इस सम्मेलन का उदघाटन देश के वरिष्ठ किसान नेता एआईकेएस के वित्त सचिव, केरल के पूर्व विधायक पी. कृष्णप्रसाद ने किया । किसानों की स्थिति की असलियत को बयान करते हुए पी. कृष्णप्रसाद ने 2014 में सरकार में आने से पहले के वादे याद दिलाये और एक एक कर उन पर हुए अमल की वास्तविकता बताई । उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी को दो गुना करने, हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने, हर भारतीय के खाते 15 लाख रूपये देने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने जैसे जुमले उछाले गए थे मगर इसका उलटा हुआ है । किसान को फसल की लागत के बराबर भी दाम नहीं मिल रहे हैं, रोजगार छिन रहे हैं और खेती की जमीन धनपिशाच कंपनियों को दी जा रही है । उन्होंने कहा कि भारत का किसान आन्दोलन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को कतई स्वीकार नहीं
करेगा। किसान हर सांसद विधायक तक पहुंचेंगे और उनसे इस खतरनाक आत्मसमर्पण का विरोध करके देश के साथ खड़े होने की मांग करेंगे ।
उन्होंने याद दिलाया कि किसान जब डटकर खडा होता है तब सरकार झुकती है, प्रधानमंत्री माफ़ी माँगता है। सम्मेलन में अध्यक्षीय भाषण मप्र किसान सभा के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने दिया । उनके अलावा रामजीत सिंह, रामनारायण कुररिया, चुन्नी बाई भूरिया, बुद्धसेन सिंह गोंड, गयाराम सिंह धाकड़ मैं भी अपने विचार रखे। दूसरे सत्र में सम्मेलन के विचारार्थ मुद्दे सांगठनिक रिपोर्ट महासचिव अखिलेश यादव ने प्रस्तुत की । इस पर कल दिन भर चर्चा के बाद निर्णय लिए जायेंगे ।
Created On :   27 Sept 2026 6:06 PM IST












