रीवा न्यूज: वाहनों की भिड़ंत के बाद हंगामा,

वाहनों की भिड़ंत के बाद हंगामा,
मारपीट में 5 घायल

डिजिटल डेस्क रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र में बीती रात वाहनों की भिड़ंत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि हवाई फायर भी हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग ढाई बजे रतहरा में दो फोर व्हीलर वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान एक वाहन पलट गया। इस घटना में घायल अमन चतुर्वेदी ने समान थाना में शिकायत करते हुए बताया कि वे लोग ढाबा में खाना खाने के बाद थार गाड़ी से लौट रहे थे, इसी दौरान बोलेरो से ठोकर लगी। इस घटना के बाद उन पर फायर किया गया। इसके बाद इसके बाद बेसबाल और डंडे से प्रहार किया गया। वाहन में भी तोडफ़ोड़ की गई। इस घटना में अनूप तिवारी और हरिवंश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। इस घटना में आयुष पाठक एवं अभिषेक द्विवेदी भी घायल हुए हैं। घायलों के मुताबिक हमला करने वालों में आशीष पटेल आदि शामिल हैं। टीआई आशीष मिश्रा ने बताया कि दो वाहनों में एक्सीडेंट की घटना को लेकर मारपीट हुई है। शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Created On :   28 Sept 2026 8:23 PM IST

Tags

Next Story