रीवा न्यूज: चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए.. नीता कोल

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए.. नीता कोल
राजनीतिक असफलता का ठीकरा कांग्रेस और विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रहा है।

डिजिटल डेस्क रीवा ।जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे ने सोमवार को भाजपा संभागीय कार्यालय में ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। राजनीतिक असफलता का ठीकरा कांग्रेस और विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रहा है। कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र को लेकर भी विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया गया। चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह पत्र किसी नीतिगत विषय अथवा एसआईआर से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित आंतरिक मामला था। इनका कहना था कि चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी को माफी मांगकर इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के झूठ और भ्रम की राजनीति बेनकाब हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी हार की हताशा में संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं। एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण से कांग्रेस के दुष्प्रचार का सारा खेल फेल हो गया है।

नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग तथा चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं पर हमेशा प्रश्नचिन्ह लगा रहे है वह लगातार लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद पीएम इंदिरा गांधी द्वारा सीधे देश पर आपातकाल थोपा गया था, ये इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं को नहीं मानती और लगातार बेबुनियाद आरोप लगाकर अंत में राहुल गांधी न्यायालय में माफी मांग लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखे और राजनीतिक मतभेदों को संस्थाओं के विरोध में परिवर्तित न करे।

नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडेने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक असफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जनता के मन में भ्रम और अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब चुनाव आयोग ने स्वयं इस पूरे मामले पर स्पष्ट स्थिति सामने रख दी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया के सदस्य योगेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे


Created On :   28 Sept 2026 6:59 PM IST

Tags

Next Story