Rewa News: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किया चुनाव आयोग का पुतला दहन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किया चुनाव आयोग का पुतला दहन
निष्पक्ष चुनाव आयोग ही निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवा कर लोकतंत्र को मज़बूत कर सकता है l

डिजिटल डेस्क,रीवाl मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र का हत्यारा बताते हुए विरोध में पुतला दहन किया इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा जब यह कहा जाता है कि एस आई आर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं तो यह कोई मामूली संख्या नहीं है l

दुनिया में 180 देश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 13 करोड़ से कम है l जब इतने लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाए तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है l अतरैला बाजार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन के अवसर पर विरोध सभा मे बोलते हुए जसविंदर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव बुनियादी शर्त है l निष्पक्ष चुनाव आयोग ही निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवा कर लोकतंत्र को मज़बूत कर सकता है l

लेकिन जब चुनाव आयोग ही निष्पक्ष न हो, चुनाव आयोग लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय न कर रहा हो तो वह लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकता है l उन्होंने ने कहा कि एस आई आर से लेकर मतदाताओं के नाम काटे जाने और फॉर्म 6 में परिवर्तन कर मतदाताओं के बुनियादी अधिकार को ही खतम कर रहा है l और यह ज्ञानेश कुमार दूसरे दो चुनाव आयुक्तों को अंधेरे में रख कर और उनकी असहमति के बावजूद काम कर रहे हैं l

सभा को पार्टी के जिला सचिव अमित सहगौरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी इसे और व्यापक करेगी l सभा को माकपा नेता कांति कुमार तिवारी ने भी सम्बोधित किया l संचालन छात्र नेता अजय तिवारी ने किया l बाद में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया l

Created On :   29 Sept 2026 5:59 PM IST

Tags

Next Story