- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- वृद्ध आश्रम में मनाया गया...
रीवा न्यूज: वृद्ध आश्रम में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस।

डिजिटल डेस्क रीवा।
अंर्तराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा के सौजन्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में वृद्ध आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला न्यायाधीश डॉ. अंजली पारे ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुये अपने उद्घोषण में कहा कि "युवाओं को अपने परिवार के वृद्ध जन एवं माता-पिता का सम्मान करना चाहिये एवं वृद्धावस्था में उनकी सेवा निःस्वार्थ भाव से करना चाहिये। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, समीर कुमार मिश्र ने वृद्ध जनों हेतु निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में प्रकाश डाला। जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। पैनल अधिवक्ता ध्रुव शुक्ला ने भी वृद्ध जनों हेतु विभिन्न विधियों के संबंध में प्रकाश डाला। भारतीय रेड-कास सोसायटी के सचिव, राजेन्द्र पाण्डेय ने अतिथिगणों हेतु स्वागत उद्बोधन एवं भारतीय रेडकास सोसायटी के पूर्व वाईस चेयरमेन तथा आभार प्रदर्शन ए.के. खान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर काफी संख्या में वृद्ध जन एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Created On :   1 Oct 2026 5:00 PM IST












