- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- छात्रावास में अनियमितता पाए जाने पर...
Rewa news: छात्रावास में अनियमितता पाए जाने पर अधीक्षिका निलंबित

डिजिटल न्यूज़ रीवा
मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शा.जूनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भीर की तत्कालीन अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षक संतोष कुमारी साकेत को गंभीर लापरवाही, वित्तीय एवं प्रशासकीय अनियमितताओं तथा अनुशासन हीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जिला संयोजक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग तथा तीन सदस्यीय जांच दल के निरीक्षण में छात्रावास में 43 छात्राएं दर्ज होने के बावजूद मौके पर केवल 6 उपस्थित मिलीं। निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिए जाने, अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने और छात्रावास परिसर से दूर निवास करने सहित अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं।
इन परिस्थितियों में संतोष कुमारी साकेत को अधीक्षिका के प्रभार से मुक्त कर तारा देवी वर्मा को प्रभार सौंपने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने प्रभार नहीं सौंपा तथा आदेश नहीं लिया एवं कारण बताओ नोटिस का भी जवाब संतोषजनक नहीं दिया गया। कलेक्टर द्वारा निर्देशों की अवहेलना तथा स्वेच्छाचारिता के आरोप में अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय नियत किया गया है।
Created On :   2 Oct 2026 2:44 PM IST












