- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- एचआईवी एड्स के प्रति चलाया गया जन...
रीवा न्यूज: एचआईवी एड्स के प्रति चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क रीवा।संपूर्ण सुरक्षा केंद्र मेडिकल कॉलेज रीवा द्वारा म.प्र. राज एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के सौजन्य से 12 अगस्त से 12 अक्टूबर सघन जागरूकता अभियान अंतर्गत शहीद मेजर आशीष दुबे शासकीय बालक सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनगवां के सभी छात्र/छात्राओं के बीच जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसके मैनेजर पुष्पराज विश्वकर्मा द्वारा सभी छात्राओं को एचआईवी/ एड्स, यौन गुप्त रोग की जानकारी देते हुए इसे फैलने के कारणों के बारे में बताया गया और बचाव के बारे में भी बताया गया। साथ ही टीबी रोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और कहा गया कि आज ज्यादातर 15 से 49 वर्ग की युवा वर्ग इस बीमारी की जानकारी न होने के अभाव में ग्रसित हो रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे युवाओं को जागरुक कर जांच करने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान 2017 एक्ट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य के.सी अवधिया , शिक्षक प्रदीप सिंह परिहार, डॉ वंदना तिवारी, राजबहोर पांडेय,एसएसके मैनेजर पुष्पराज विश्वकर्मा, एसएसके ओआरडब्ल्यू जैनेंद्र श्रीवास्तव, सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं, सभी छात्र/छात्राएं उपस्थित रही।
Created On :   2 Oct 2026 4:48 PM IST












