- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- सामाजिक दायित्व और सेवा का लिया गया...
रीवा न्यूज: सामाजिक दायित्व और सेवा का लिया गया संकल्प

डिजिटल डेस्क रीवा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर धार्मिक स्थल पचमठा धाम रीवा में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माय भारत केंद्र रीवा के जिला युवा अधिकारी कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गांधी जी के अहिंसा, स्वच्छता के संदेश को युवाओं तक पहुंचाना एवं स्वच्छता और सेवा के प्रतिआमजन को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता , राजेंद्र कुमार तिवारी संयोजक तथा प्रबोध व्यास, ,माय भारत केंद्र रीवा के जिला युवा अधिकारी कुलदीप सिंह , महेश द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान पचमठा धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजलाल दाहिया, जतिन सिंह, उदय मिश्रा, निखिल दहायत,कौशिकी शुक्ला, रुचि मिश्रा ,उदय मिश्रा,काव्या शुक्ला, जयप्रकाश माय भारत वॉलिंटियर आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन स्वच्छता की शपथ एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश के साथ हुआ कि "स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारा सामाजिक दायित्व और सेवा का संकल्प है।"
Created On :   2 Oct 2026 5:46 PM IST












