रीवा न्यूज: आंगन मिलन सेवा ने दिया सेवा, पोषण और सम्मान का संदेश

आंगन मिलन सेवा ने दिया सेवा, पोषण और सम्मान का संदेश
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान के माध्यम से सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

डिजिटल डेस्क रीवा।सेवा, पोषण, सहभागिता और सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग रीवा द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित “आंगन मिलन सेवा” का जिला स्तरीय कार्यक्रम कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के सम्मान, महिला हितग्राहियों की सफलता की कहानियों तथा आंगनवाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान के माध्यम से सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. स्वपना वर्मा, प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा एवं सेवा संकल्प अभियान की आंगन मिलन कार्यक्रम की प्रदेश सह-संयोजक रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीरेन्द्र गुप्ता जिला अध्यक्ष भाजपा रीवा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विभा पटेल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीवा, शशिश्याम ऊइके संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास रीवा संभाग रीवा, विभा श्रीवास्तव प्राचार्य कन्या महाविद्यालय रीवा तथा मीनाक्षी मिश्रा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रीवा, रंजना शर्मा सदस्य बाल कल्याण समिति रीवा, प्रवीण मिश्रा सदस्य बाल कल्याण समिति रीवा उपस्थित रहीं। इस दौरान अतिथियों द्वारा बालिकाओं का तिलक कर विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर बालिकाओं के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि डॉ. स्वपना वर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष बीरेन्द्र गुप्ता द्वारा आंगन मिलन सेवा की अवधारणा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं, प्रधानाध्यापकों, आशा कार्यकर्ताओं, ए.एन.एम. तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अतिथियों द्वारा शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नयन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, रीवा के नेतृत्व में तथा जिवेन्द्र सिंह, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अरूणेश तिवारी सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास रीवा, अर्पित पाठक, अमन कुशवाहा, रेनुका मिश्रा एवं माया पटेल प्रभारी परियोजना अधिकारी सहित समस्त पर्यवेक्षक, वन स्टॉप सेंटर की टीम तथा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं व लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।


Created On :   2 Oct 2026 5:05 PM IST

Tags

Next Story