रीवा न्यूज: स्वतंत्रता सेनानी वंशजो का किया गया सम्मान

स्वतंत्रता सेनानी वंशजो का किया गया सम्मान
राष्ट्रगान के साथ पुण्य स्मरण कर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी

डिजिटल डेस्क रीवा।स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीदों की पुण्य स्मरण की श्रृंखला में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति रीवा के सदस्यों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जन्म जयंती पर तथा अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. लाल कमलेश्वर सिंह के वंशज स्व. इंजी. रमेश सिंह परिहार के पुत्र पवित्र राज सिंह एवं पुन्य राज सिंह कांकर के रीवा स्थित निवास सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्रगान के साथ पुण्य स्मरण कर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात उनकी बहू सावित्री सिंह पौत्र पवित्र राज सिंह एवं पुन्य राज सिंह कांकर का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य डा.राजा भइया मिश्रा जिला अध्यक्ष रीवा. डा. प्रसन्न सिंह परिहार जिला संयोजक. रामानंद पिडिहा, डा. पद्मावती पांडेय, शिवानंद पिडिहा , राजीव सिंह अनिल सिंह,सज्जन सिंह, डॉ. राकेश सिंह, इंजी. अनंत सिंह, शिव दर्शन सिंह, उषा सिंह सुधा सिंह अमिता सिंह,अधिवक्ता राकेश कुमार निगम , सचिन तिवारी , सृजल तिवारी, मऊगंज से ऐराज खान, अनिल सिंह पनासी, विनोद कुमारी सिंह, एवं बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Created On :   2 Oct 2026 5:41 PM IST

Tags

Next Story