Rewa news: गांजा तस्कर आदित्य को फरार कराने में शामिल युवक प्रयागराज से गिरफ्तार

गांजा तस्कर आदित्य को फरार कराने में शामिल युवक प्रयागराज से गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ रीवा

गत दिवस सीधी-रीवा की सरहद पर छुहिया घाटी से चर्चित गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा को उड़ीसा पुलिस के चंगुल से फरार कराने में अहम भूमिका निभाने वाले एक युवक को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मांडा निवासी शिवम सिंह पुत्र पप्पू सिंह को पकड़ा है। पुलिस से गांजा तस्कर को भगाने में इसकी कार का इस्तेमाल किया गया है। जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस इससे पूंछताछ कर आदित्य और इसमें शामिल अन्य लोगों की पतासाजी कर रही है।

आदित्य को भगाने में पत्नी सहित बड़े नेटवर्क का हाथ

प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि गांजा तस्कर आदित्य को पुलिस हिरासत से भगाने में उसकी पत्नी और तस्करों के बड़े नेटवर्क का हांथ है। बताया गया है कि आदित्य मिश्रा की पत्नी और सहयोगी अनूपपुर से ही उड़ीसा पुलिस की गाड़ी के पीछे लग गई थी। छुहिया घाटी में पहुंचने के बाद गाड़ी को घेर लिया गया और हमला कर आरोपी को भगा ले गए।

शिवम ने 4 बदमाशों को सतना स्टेशन पहुंचाया

वारदात को अंजाम देने वाले शिवम सिंह ने पुलिस के हाथ लगने के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया गया है कि वारदात में शामिल 4 बदमाशों को शिवम सिंह ने 29 सितंबर को दोपहर में अपनी गाड़ी से सतना रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया है। उसके बाद गाड़ी लेकर प्रयागराज में जा छिपा। जानकारोंं का कहना है कि आदित्य मिश्रा की पत्नी और गांजा कोरेक्स के अवैध कारोबार में घिरे एक बड़े नेटवर्क ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Created On :   3 Oct 2026 1:58 PM IST

Tags

Next Story