- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- कैप्टन स्मित मछार के स्वास्थ्य लाभ...
Rewa news: कैप्टन स्मित मछार के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय मंदिर में अभिषेक

डिजिटल न्यूज़ रीवा
प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर कैप्टन स्मित मछार के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह ने रीवा के प्रबुद्धजन के साथ महामृत्युंजय मंदिर में विशेष अभिषेक किया।उन्होंने बताया कि फ्लाई दुबई फ्लाइट FZ1073 में सह-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने अदम्य साहस दिखाया और 27 बच्चों सहित 174 यात्रियों की जान बचाई। उनकी बहादुरी पर पूरे देश को गर्व है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंदिर में एक विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया l साथ में सभी धर्मप्रेमी,राष्ट्रप्रेमी इस अभिषेक पूजा में शामिल होकर कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। कार्यक्रम में राकेश सिंह गहरवार , मनीष मलकानी राकेश विक्रम सिंह . प्रमोद सिंह , महेंद्र अवधिया . पीयूष त्रिपाठी . रमेश कुमार गौतम प्रद्युम्न सिंह आदि उपस्थित रहे।
Created On :   3 Oct 2026 4:33 PM IST












