- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- डाक अधीक्षक ने स्वच्छता अभियान में...
रीवा न्यूज: डाक अधीक्षक ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

डिजिटल डेस्क रीवा।स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ परिसर का संदेश देने के उद्देश्य से प्रधान डाकघर रीवा में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान डाक अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने डाक कर्मियों के साथ स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान या विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन की आदत बनाना चाहिए। उन्होंने सभी डाककर्मियों से अपने कार्यस्थल एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान प्रधान डाकघर परिसर में साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक द्वारा पौधा भी रोपित किया गया।
Created On :   3 Oct 2026 4:46 PM IST












