आपूर्ति श्रृंखला पर विदेशी व्यापारिकों का विश्वास मजबूत
बीजिंग, 29 जून (आईएएनएस)। चौथा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो (सीआईएससीई) 22 से 26 जून तक पेइचिंग में आयोजित हुआ। इसमें 600 से अधिक उद्यमों और विदेशी सरकारी प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। उनकी नजर में चीन की आपूर्ति श्रृंखला न सिर्फ विभिन्न देशों के बाजारों को जोड़ती है, बल्कि द्विपक्षीय व बहुपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के लिए विशाल संभावना देती है।
निकारागुआ के राष्ट्रपति के सलाहकार लॉरेनो ओर्टेगा मुरिलो ने कहा कि हमने पहली बार सीआईएससीई में भाग लिया और यह आखिरी बार नहीं होगा। आशा है कि हर साल हम सीआईएससीई में भाग ले सकते हैं। चीन और निकारागुआ के बीच कई सहयोग परियोजनाएं लागू हो रही हैं। बहुत से चीनी उद्यम निकारागुआ में व्यापार कर रहे हैं। हमें निकारागुआ में निर्मित हो रही परियोजनाओं की आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश्चित करनी होगी। यह सीआईएससीई में हमारी भागीदारी का मुख्य कारण है।
सर्बिया की व्यापार मंत्री जगोडा लाजोरेविक ने कहा कि बुद्धिमान आपूर्ति श्रृंखला जैसा कि आधुनिक विनिर्माण, औद्योगिक रोबोट और कई अत्याधुनिक नई प्रौद्योगिकी में चीन दुनिया में आगे है। सर्बिया समेत अन्य देशों को न सिर्फ पीछा करना होगा, बल्कि सीखना भी होगा।
चीन स्थित ऑस्ट्रेलिया के वाणिज्यिक दूत डोमिनिक ट्रिनिटी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने मुख्य अतिथि देश के रूप में चौथे सीआईएससीई में भाग लिया। हम यह सूचना देना चाहता है कि ऑस्ट्रेलिया न केवल उच्च गुणवत्ता वाले स्वच्छ और हरित उत्पाद दे सकता है, बल्कि आपूर्ति श्रृंखला में चीन का विश्वसनीय साझेदार भी है।
चीन में जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के बोर्ड के सदस्य ओलिवर ओहम्स ने कहा कि चीन में जर्मन व्यापारियों का विश्वास पिछले साल से भी ऊंचा है। चौथे सीआईएससीई ने संकेत दिया है कि विभिन्न जगतों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर विश्वास होना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 Jun 2026 8:51 PM IST












