आत्महत्या मत कीजिए, सरकार किसानों के हित में फैसले लेगी कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे

आत्महत्या मत कीजिए, सरकार किसानों के हित में फैसले लेगी कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे
महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के मुद्दे और सरकार की ओर से किसानों के लिए घोषित कर्जमाफी को लेकर कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने किसानों से खास अपील की। हिंगोली जिले में किसानों की आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने किसानों से आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है और भविष्य में भी किसानों के लिए जरूरी नीतियां और योजनाएं तैयार की जाएंगी।

इंदापुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के मुद्दे और सरकार की ओर से किसानों के लिए घोषित कर्जमाफी को लेकर कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने किसानों से खास अपील की। हिंगोली जिले में किसानों की आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने किसानों से आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है और भविष्य में भी किसानों के लिए जरूरी नीतियां और योजनाएं तैयार की जाएंगी।

कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राज्य के सभी किसानों और किसान भाइयों से उनकी अपील है कि वे किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या न करें। सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। सरकार की कर्जमाफी योजना का उल्लेख करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस निर्णय के तहत करीब 56 लाख किसानों को 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कर्जमाफी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों पर आर्थिक दबाव कम करना और उन्हें राहत देना है। सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाएगी। भरणे ने कहा कि किसानों के हित में कौन-सी नीतियां बनाई जानी चाहिए और भविष्य में किसानों के लिए किस तरह के फैसले लिए जाने चाहिए, इस पर सरकार लगातार विचार कर रही है। सरकार की कोशिश ऐसी नीतियां तैयार करने की है, जिनसे किसानों को लाभ मिले और उनकी आर्थिक परेशानियां कम हों।

किसानों से अपील करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, किसानों को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। भरणे ने भावुक अपील करते हुए कहा कि किसान के बच्चों, बेटियों, बहनों और माता-पिता को उससे बहुत उम्मीदें होती हैं। ऐसे में किसान आत्महत्या का रास्ता न अपनाएं और मुश्किल परिस्थितियों में सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता और योजनाओं का लाभ लें। राज्य सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और किसानों के हित में आगे भी फैसले किए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 6:24 PM IST

Tags

Next Story