अदिति मलिक ने पति मोहित से पूछा सवाल, कहा- 1 अप्रैल को शादी का वह प्रपोजल प्रैंक तो नहीं था?

अदिति मलिक ने पति मोहित से पूछा सवाल, कहा- 1 अप्रैल को शादी का वह प्रपोजल प्रैंक तो नहीं था?
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री अदिति मलिक ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पति के लिए एक खास पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति और अभिनेता मोहित मलिक को जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया अदा किया।

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री अदिति मलिक ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पति के लिए एक खास पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति और अभिनेता मोहित मलिक को जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया अदा किया।

अदिति ने पति के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजक आ रहे हैं। पोस्ट में अदिति ने लिखा, "मोहित मिलक, अब बहुत समय बीत गया। 1 अप्रैल को तुमने मुझसे शादी करने की बात की थी, बिना किसी तैयारी या संकेत के। आज बता दो क्या वह अप्रैल फूल का मजाक था या सच में था?"

अभिनेत्री ने आगे अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए लिखा, "लेकिन सच कहूं तो, चाहे मजाक था या सबसे प्यारा सच, वह पल सालों-साल की एक खुशहाल और मजेदार यात्रा बन गया। मैं इस यात्रा को किसी भी चीज से बदलना नहीं चाहती। आगे और भी बड़े, बेहतर और खुशियों से भरे पल आएं। मोहित मलिक, तुम्हारा दिल से धन्यवाद।"

अदिति ने टीवी सीरियल शरारत, थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत, मिली, जूनियर जी, बनू मैं तेरी दुल्हन, बात हमारी पक्की है, कुमकुम प्यारा सा बंधन, कहानी घर घर की, हीरो-भक्ति ही शक्ति है और सारथी में काम करके घर-घर में पहचान बनाई है।

मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर हुई, उनकी दोस्ती हुई और 1 अप्रैल 2010 को मोहित ने अदिति को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने मजाक समझा था। हालांकि, अभिनेत्री ने बाद में मोहित को हां कर दिया था।

इसके बाद इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया और 1 दिसंबर, 2010 को शादी की। उसके बाद उन्होंने 27 अप्रैल, 2021 को लॉकडाउन के दौरान अपने बेटे का वेलकम किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 3:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story