सीडब्ल्यूसी में कंसल्टेंट बनने का मौका, बिना परीक्षा होगा चयन, 12 अप्रैल तक भरें फॉर्म
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) ने कंसल्टेंट के 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद या किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के सीधे व्यक्तिगत बातचीत और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 47,600 से 1,51,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीडब्ल्यूसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर उसे सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।
वहीं, कैंडिडेट्स भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सीडब्ल्यूसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 April 2026 4:44 PM IST












