एएफसी अंडर 20 एशियन कप 2027 क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम का ऐलान

एएफसी अंडर 20 एशियन कप 2027 क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम का ऐलान
भारत की अंडर 20 पुरुष टीम के हेड कोच महेश गवली ने एएफसी अंडर 20 एशियन कप चीन 2027 क्वालिफायर के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। यह टूर्नामेंट ताशकंद में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अंडर 20 पुरुष टीम के हेड कोच महेश गवली ने एएफसी अंडर 20 एशियन कप चीन 2027 क्वालिफायर के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। यह टूर्नामेंट ताशकंद में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक खेला जाएगा।

सिंगापुर के खिलाफ फ्रेंडली मैचों से पहले घोषित 30 खिलाड़ियों की टीम में से आठ खिलाड़ियों को तकनीकी या चोट से जुड़ी वजहों से टीम से बाहर कर दिया गया। इनमें शुहैद कोया थंगल पीएस, अर्शवीर सिंह, आशिक अधिकारी, दलालमुओन गंगटे, लेविस जंगमिनलुन, अगस्त्य भट, निरुपम गौड़ा एच. और योहान बेंजामिन शामिल हैं। वहीं, डेनियल मकाकमायुम को टीम में शामिल किया गया है।

जून में बेंगलुरु में ट्रायल शुरू होने के बाद से सौ से ज्यादा खिलाड़ियों को परखा गया और फिर अंत में 23 खिलाड़ियों को चुना गया। गवली की टीम ने इस महीने की शुरुआत में चार फ्रेंडली मैच खेले, जिसमें उन्होंने सिंगापुर को दो बार (3-0 और 1-0) हराया, यमन के साथ मैच 0-0 से ड्रॉ खेला और वेस्ट एशियन टीम के खिलाफ दूसरे मैच में 1-0 से जीत हासिल की।

भारतीय टीम गुरुवार दोपहर ताशकंद पहुंचेगी। टीम की भिड़ंत 31 अगस्त को सीरिया से होगी। इसके बाद टीम का सामना 3 सितंबर को मेजबान उज्बेकिस्तान से होगा। 6 सितंबर को टीम की भिड़ंत ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश से होगी। सभी आठ ग्रुप के विजेता और ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली 7 टीमें एएफसी अंडर 20 एशियन कप चीन 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

एएफसी अंडर 20 एशियन कप 2027 क्वालिफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम:

गोलकीपर: जसकरण डुब, प्रणव सुंदररमन, सूरज सिंह अहेइबाम।

डिफेंडर: अशर रेबेलो, बुंगसन सिंह तखेलंबम, करिश सोरम, मालेमंगंबा सिंह थोकचोम, सुमित शर्मा ब्रह्मचारीमयूम, याइफारेम्बा चिंगखम।

मिडफील्डर: अनिकेत यादव, डैनी मैतेई लैशराम, एमडी अरबाश, ऋषि सिंह निंगथौखोंगजाम, ऋषिकांत मैतेई लैशराम, सैमसन अहोंगशांगबाम, शमी सिंगामयुम।

फॉरवर्ड: डेनियल मकाकमयूम, गुनलेइबा वांगखेइराकपम, हातिम अली, ओमांग दोदुम, प्रशान जाजो, रोहन सिंह चफामायम, विशाल यादव।

मुख्य कोच: महेश गवली

सहायक कोच: एमजी रामचंद्रन

एएफसी अंडर 20 एशियाई कप चीन 2027 क्वालीफायर में भारत का कार्यक्रम:

भारत बनाम सीरिया - 31 अगस्त - 16:30

भारत बनाम उज्बेकिस्तान- 31 अगस्त - 19:30

भारत बनाम बांग्लादेश- 6 सितंबर - 16:30

स्थान: डोस्ट्लिक स्टेडियम, ताशकंद

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Aug 2026 8:09 PM IST

Tags

Next Story