आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे के बाद सख्त हुए ब्रजेश पाठक, सड़क सुरक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे के बाद सख्त हुए ब्रजेश पाठक, सड़क सुरक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश की राजधानी में सोमवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जीरो माइल के निकट हुए दर्दनाक बस हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी और ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में सोमवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जीरो माइल के निकट हुए दर्दनाक बस हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी और ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, परिवहन आयुक्त, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) तथा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर संचालित वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही समय-समय पर वाहन चालकों की काउंसलिंग कराई जाए, ताकि उन्हें तेज रफ्तार से होने वाले हादसों और यातायात नियमों के उल्लंघन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया है कि प्रत्येक वाहन चालक का एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे यह पता लगाया जा सके कि चालक ने किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है। नशे की हालत में वाहन चलाने की किसी भी स्थिति को बर्दाश्त न किया जाए।

उन्होंने संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक नीतियां निर्धारित करने और उनके प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए हैं, ताकि एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में इस प्रकार की हृदयविदारक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story